Posts

Showing posts from June, 2022

मॉनसून सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानिए खास बातें

Image
  कुछ दलों ने सत्र छोटा है इसको लेकर भी सवाल खड़ा किया लेकिन जेडीयू के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मानसून सत्र शुरू से ऐसे ही छोटा होता रहा है, सकारात्मक चर्चा हो इसपर पक्ष विपक्ष ने अपनी बातें रखी है जबकि विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जो भी बाते पक्ष विपक्ष की ओर से लाई गयी उसपर गंभीरता से विमर्श हुआ साथ ही समाधान को लेकर भी बात की गई.  पटना मॉनसून सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष ने सर्वदलीय बैठक बुलाई. जिसमें सत्र का संचालन बेहतर तरीके से हो इसपर चर्चा की गयी, छोटे सत्र को लेकर भी कुछ राजनैतिक पार्टियों ने सवाल उठाया, विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सभी पार्टी ने सदन संचालन में सकारात्मक सहयोग का भरोसा दिया है. 24 जून से बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू हो रहा है, पांच कार्यदिवस वाले इस सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिंहा के कक्ष में सर्वदलीय बैठक आयोजित किया गया, बैठक में लेफ्ट के प्रतिनिधि ने कहा कि सदन में सवाल का गलत जबाब दिया जाता है और आश्वाशन के वावजूद कार्यवाही नही होती है,लोकतंत्र के सबसे बड़े पंचायत में लोकहित की बात का समाधान न हो तो फिर ऐसे में कहाँ जाएं? छोटे ...